{"_id":"4ce32a91685ce25dd2086cd322d09669","slug":"mobster-bbuli-mown-down-like-cole-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैत बबुली कोल ने साथी को गोलियों से भूना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैत बबुली कोल ने साथी को गोलियों से भूना
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढ़ाई लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग ने फिर दहशत फैलाई। रविवार की शाम को निही गांव में घुसकर अपने ही गैंग के सदस्य को गोलियों से भून डाला। इसके बाद हवाई फायरिंग कर धमकी देते हुए गैंग जंगल की ओर भाग निकला। हत्या के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। सूचना पर एसपी मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के निहीकोलान गांव में रविवार की शाम डकैत बबुली कोल गैंग आ धमका। ग्रामीणों के अनुसार गैंग ग्रामीणों को धमकाते हुए कल्लू कोल (35) पुत्र बाबूलाल के घर के पास रुका। इसके बाद डकैतों ने गालियां देते हुए उसके घर का दरवाजा खुलवाया। कल्लू के घर के बाहर आते ही गैंग उसे पकड़ कर कुछ दूर ले गया।
उसे धमकाते हुए कुछ बातचीत की और फिर उस पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गैंग के सदस्य हवाई फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भाग निकले। गैंग की दहशत के कारण गांव का कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकला। सूचना मिलने पर एसपी केके चौधरी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस के आने के बाद डरे ग्रामीण घर से बाहर निकले और पुलिस के कुछ सवालों का जवाब दिया। मृतक के भाई होरीलाल ने बताया कि कल्लू की हत्या बबुली कोल गैंग ने ही की है।
विज्ञापन
गांव में कुछ जमीन को लेकर कल्लू का विवाद चल रहा था। जिसमें डकैतों ने दूसरे का पक्ष लेते हुए कल्लू की हत्या कर दी है। थानाध्यक्ष मनीष जाट ने बताया कि डाकू बबुली कोल व गैंग के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि मारा गया कल्लू कोल भी पहले इसी गैंग का सदस्य रह चुका है।