फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Misdeed for four years by pretending to marry

शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म

Tue, 24 Dec 2019 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Misdeed for four years by pretending to marry
चित्रकूट। शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक दुष्कर्म करने और अब दूसरे के स्थान पर शादी तय होने का मामला सामने आया है। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव की युवती ने शहर निवासी युवक पर आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ शादी करने का वादा किया था। चार साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बीच शादी का इकरारनामा भी लिखा लेकिन अब दूसरी जगह शादी करने जा रहा है। युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर इस शादी को रोकने व आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

युवती के अनुसार युवक ने उसके नाम से एक बैंक से पांच लाख रुपये का ऋण भी निकाला है। लगातार उससे संपर्क में रहकर शादी का वादा किया। इसके बाद चार साल तक दुष्कर्म किया। कई बार शादी करने को कहा तो कागज में इकरारनामा लिख दिया। युवती ने बताया कि अब आरोपी दूसरी जगह शादी करने जा रहा है। फरवरी 2020 में उसकी दूसरी जगह शादी तय हो गई है। आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार किया है। पीड़िता ने आरोपी पर दुष्कर्म मामले की रिपोर्ट दर्ज कर दूसरे स्थान पर होने वाली शादी रूकवाने की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि उनके पास तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही जांच कर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed