फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Minister of State laid the virtual foundation stone of 21 roads

21 सड़कों का राज्यमंत्री ने किया वर्चुअल शिलान्यास

Fri, 07 Jan 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Minister of State laid the virtual foundation stone of 21 roads
जिले में बनी सड़कों व पुल की जानकारी देते राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। लोनिवि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की 21 सड़कों का वर्चुअल शिलान्यास किया है। उन्होंने कहा कि चित्रकूट विधानसभा क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुगमता मिलेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से शिलान्यास के बाद पत्रकारों को बताया कि चित्रकूट चार करोड़ 56 लाख रुपये की 21 सड़कों का शिलान्यास किया है। क्षेत्रवासियों को 250 नई सड़कों की सौगात दी गई है। जिसमें 50 मार्गों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। शेष सड़कों का निर्माण जल्द होगा। डेढ़ सौ पुरानी सड़कों की मरम्मत हुई है। इसके अलावा 18 पुलों का निर्माण हुआ है। दो पुलों का बीते दिनों भूमि पूजन हो चुका है। इस मौके पर प्रांतीय खंड एक्सईएन अरविंद कुमार, एई विवेकानंद दंडोतिया, विजय यादव, संजय सिंह, कमल किशोर, जेई विवेक कुमार, निखिल सिंह, रजनीकांत मौर्य, रामबलि गिरी, अजीत कुमार, राममूरत, सरोज कुमार सिंह, मनोज पाल, राजकुमार राजपूत, वहीद खान, भाजपा नेता रामसागर चतुर्वेदी, श्याम गुप्ता, प्रेमलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed