फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Migrant worker dies while returning home from Mumbai

मुंबई से घर लौटते समय प्रवासी की मौत

Sun, 24 May 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Migrant worker dies while returning home from Mumbai
चित्रकूट। मुंबई से घर लौटते समय शिवरामपुर चौक ी अंतर्गत पथरौड़ी गांव के एक प्रवासी मजदूर की मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में मौत हो गई। मृतक प्राइवेट टैक्सी से अपने घर लौट रहा था। शव के गांव पहुुंचने पर गांव के प्रधान ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद शव से कोरोना वायरस का टेस्ट करवाया गया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। श्रमिक को बुखार आ रहा था।
विज्ञापन

शिवरामपुर क्षेत्र के पथरौड़ी गांव निवासी शफीक (50) पुत्र मो. बख्श मुंबई में एक प्राइवेट फैक्टरी में मजदूरी करता था। जो प्राइवेट टैक्सी से अपने घर लौट रहा था। जब टैक्सी मध्यप्रदेश के इंदौर शहर पहुंची तो उसकी मौत हो गई। मृतक के साथ टैक्सी में उसका जीजा मुजीब पुत्र सुल्तान भी आ रहा था। वह शनिवार रात को शव लेकर गांव पहुंचा।
विज्ञापन

गांव वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो प्रधान महेश को बताया। ग्राम प्रधान ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। शिवरामपुर चौकी इंचार्ज अजीत सिंह ने अधिकारियों को जानकारी दिया। तब शव गांव न जाकर सीधे पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। उसके परिजनों को भी वहीं बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम हाउस लाकर शव से कोरोना वायरस का टेस्ट लिया गया। इसके साथ ही उसके जीजा मुजीब का भी टेस्ट लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि प्रवासी समेत उसके बहनोई व वाहन चालक के कोरोना सैंपल लिए गए हैं। मृतक के बहनोई ने बताया कि मृतक को मलेरिया की शिकायत थी। वह बुखार होने के बाद भी गांव जाने के लिए सफर कर रहा था। इसीलिए निजी वाहन बुक कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed