{"_id":"64403e26b0f34dba5109d094","slug":"mercury-more-than-42-degrees-for-three-days-scorched-people-chitrakutt-news-c-12-1-189105-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: तीन दिन से 42 डिग्री से ज्यादा पारा, झुलसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: तीन दिन से 42 डिग्री से ज्यादा पारा, झुलसे लोग
विज्ञापन
चित्रकूट। भीषण गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल में ही मई जैसी गर्मी से लोग बेहाल हैं। एक सप्ताह से लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। सोमवार को 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मंगलवार को 43 तो बुधवार को 42.5 डिग्री तापमान रहा। अप्रैल माह में छह साल में यह रिकार्ड टूटा हे। अप्रैल माह में कभी तापमान इतना नहीं पहुंचा। अप्रैल में गर्मी के इस तेवर ने पिछले छह साल का रिकार्ड तोड़ दिया है।
सुबह से तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर को वहीं लोग बाहर निकल रहे हैं, जिन्हें जरूरी काम है। गर्मी के कारण अभी से ही सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगा है। राहगीरों को तेज धूप से बचने के लिए गमछे का सहारा लेना पड़ रहा है, जो लोग बाहर निकल रहे हैं वो तेज धूप से बचने के लिए छांव ढूंढते फिर रहे हैं। गर्मी से लोग बेहाल नजर आने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अगर अभी यह हाल है तो मई-जून के महीने में गर्मी के तेवर और तेज होंगे। तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को 43 तो बुधवार को 42.5 डिग्री तापमान रहा। आने वाले दिनों में यह और बढने की संभावना है। ऐसे में लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है।
गर्मी से बचाव जरूरी
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि गर्मी से बचाव बेहद जरूरी है। शरीर में पानी की कमी होने लगती हैं। ज्यादा पानी पीएं। घर से बाहर सिर ढंगकर निकलें। दिन हो या रात बासी भोजन न करें। ताजा और हल्का खाना खाएं। डिहाइड्रेशन और लू से बचाव जरूरी है।
विज्ञापन
छह साल में अप्रैल का तापमान
वर्ष अधिकतम
2023 44
2022 38.5
2021 40.4
2020 39.6
2019 41.3
2018 40.6