फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Members boycotted the first meeting of the board

Chitrakoot News: बोर्ड की पहली बैठक का सदस्यों ने किया बहिष्कार

Wed, 14 Jun 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 14 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Members boycotted the first meeting of the board
मानिकपुर। नगर पंचायत मानिकपुर कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष रानी देवी व वार्ड सदस्यों की नए बोर्ड की पहली बैठक हुई। जैसे ही विकास कार्यों की चर्चा शुरु हुई तो अध्यक्ष के बगल में बैठे विधायक प्रतिनिधि विनोद द्विवेदी ने कहा कि सभी सदस्य अपने वार्डों के कार्य लिखकर दे और और वापस जाएं। इस पर सभी सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। कार्यालय के बाहर आकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

मंगलवार को नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष व सभी 12 वार्डों के सदस्य नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। अध्यक्ष रानी देवी व मानिकपुर विधायक प्रतिनिधि व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद द्विवेदी के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंचीं।
विज्ञापन

सदस्यों ने आरोप लगाया कि बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुछ नहीं बोल पाईं उसके पहले ही पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने सदस्यों से कहा कि अपने वार्डों की समस्याओं को लिखकर दें और बैठक को समाप्त करें। वार्ड सदस्यों ने प्रथम बैठक के रजिस्टर में बहिष्कार करते हुए अपने हस्ताक्षर बनाकर लौट गए। सभी ने कहा कि चेयरमैन और वार्ड सदस्य ही किसी भी विकास कार्य के संबंध में फैसला करेंगे। सदस्यों ने यह भी आपत्ति की है कि अध्यक्ष को बैठक में बैठने का उचित मंच नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात की जानकारी करने के लिए अधिशासी अधिकारी रामआशीष वर्मा से फोन पर प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा कि वह जिला मुख्यालय में चल रही बैठक में हैं। उधर, अध्यक्ष रानी देवी से भी कोई संपर्क नहीं हो सका। विधायक प्रतिनिधि विनोद द्विवेदी ने कहा कि उन्होंने किसी को गलत शब्द नहीं कहा है। वह विधायक प्रतिनिधि के नाते बैठक में शामिल हुए। अध्यक्ष की सहमति से ही सभी सदस्यों से प्रस्तावित कामों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed