{"_id":"66d361d6b214fe82470c4817","slug":"mechanics-body-found-in-drain-murder-suspected-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109221-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: नाले में मिला मिस्त्री का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: नाले में मिला मिस्त्री का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। घर से भोपाल जाने के लिए निकले मिस्त्री का शव मानिकपुर के जड़ेरा नाले में मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त की। आशंका जताई कि किसी ने मारकर उसे नाले में फेंक दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मप्र के भखारी शाहपुर डीडौरी निवासी मनोज सिंह ने बताया कि चचेरा भाई रामचरण उर्फ नन्हू सिंह (32) भोपाल में बिजली की दुकान पर मिस्त्री का काम करता था। रक्षाबंधन पर घर आया था। 24 अगस्त को भोपाल जाने की बात कहकर घर से निकला था।
शुक्रवार को जीआरपी मानिकपुर से फोन आया कि एक शव जड़ेरा नाले में मिला है। शनिवार को मानिकपुर पहुंचे और शव की शिनाख्त रामचरण के रूप में की। परिजनों ने बताया कि पुलिस के अनुसार रामचरण का शव बस्ती से दूर जंगल में जड़ेरा नाले में पड़ा होने की जानकारी चरवाहों ने दी थी। उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। जेब मेंं मिले मोबाइल का सिम दूसरे मोबाइल में लगाकर बातचीत की तो जानकारी हुई।
विज्ञापन
परिजनों ने कहा कि मानिकपुर क्षेत्र में उनका कोई संबंधी या रिश्तेदारी नहीं है। इधर उसके आने की कोई संभावना नहीं थी। वह भी स्टेशन व बस्ती से लगभग तीन किमी दूर नाले तक कैसे पहुंच गया। आशंका जताई कि किसी ने उसे मारकर फेंका है।
थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि शव 28 अगस्त को मिला था। कई जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। कुछ पता नहीं चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।