{"_id":"5b6f27224f1c1bf3258b4659","slug":"mechanic-s-death-by-suppressing-loader-in-crusher-mill","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रशर मिल में लोडर से दबकर मैकेनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रशर मिल में लोडर से दबकर मैकेनिक की मौत

Updated Sat, 11 Aug 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
v
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। क्रशर मिल के लोडर का प्रेशर बनाते समय अचानक लोडर मैकेनिक पर ही गिर गया। जिसमें दबने से मैकेनिक की मौके पर मौत हो गई। वह इसी लोडर का चालक भी था। मृतक बलिया जिले के श्रीपालपुर गांव का निवासी था। मृतक के परिजनों ने पुलिस चौकी में घटना की सूचना दी है।
बलिया जिले के श्रीपालपुर निवासी संजय यादव (31) पुत्र अवधबिहारी छह माह से भरतकूप रौली में संचालित एमएसआर कंपनी के क्रशर मिल में लोडर चलाता था। वह मैकेनिक भी था। शुक्रवार की शाम लोडर के प्रेशर में खराबी आने पर जैक लगाकर प्रेशर वाले ढाला को बना रहा था। अचानक नट खोलते समय प्रेशर की राड़ स्वत: बंद होने लगी और झटके से पूरा लोडर जमीन में धंस गया। मैकेनिक संजय ने भागने का प्रयास किया लेकिन तब-तक उसके शरीर का पेट के नीचे का हिस्सा लोडर में दब गया। आस पास मौजूद मजदूर व कर्मचारियों ने किसी तरह उसे बाहर निकालकर प्राइवेट अस्पताल लाए। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी होते ही क्रशर कंपनी के मैनेजर दामोदर प्रसाद ने पुलिस सूचना दी। मृतक के परिजनों को भी फोन से जानकारी दी गई। शनिवार मृतक के परिजनों के आने पर पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव गए। मृतक के भाई लल्लू ने बताया कि कंपनी के मैनेजर के खिलाफ कोतवाली में सूचना दी गई है। इस मामले में चौकी प्रभारी तपेश मिश्रा ने बताया कि अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है सिर्फ मौत होने की सूचना दर्ज है।
विज्ञापन
मृतक संजय की पत्नी गीता देवी, एक पुत्र एक पुत्री है। सभी बलिया में रहते हैं। उसकी मां प्रभावती ने बताया कि चार बेटों में संजय सबसे बड़ा था। कई महीने तक वह पहले बलिया में ही काम करता था लेकिन छह माह पूर्व वह भरतकूप के क्रशर में काम करने आ गया था।