{"_id":"605cc14e8ebc3ec89440db48","slug":"marriage-cultural-chitrakoot-news-chitrakutt-news-knp6198825193","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, बरसे फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, बरसे फूल
विज्ञापन
फोटो -12- सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान चित्रकूट में मौजूद दुल्हा दुल्हन। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/खोही। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में 45 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। गायत्री शक्ति पीठ के व्यवस्थापक डा.रामनारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में सभी जोड़ों की मंत्रोच्चारण के बाद विदाई दी गई। साथ ही उपहार भी दिए गए।
राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि भगवान कामतानाथ की असीम कृपा से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ हैं। जनपद में अब तक 893 जोड़ों का विवाह हो चुका है। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की गई है।
विवाहित जोड़ों को प्रमाण पत्र व अन्य सामग्री भी प्रदान की गई। संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ल ने किया।
विवाह समारोह में सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह, व्यापार मंडल के मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सीडीओ अमित आसेरी, सदर एसडीएम राम प्रकाश, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. नीलम सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब शादी करने वाले जोड़ों के परिजनों ने उपहार में मिले कपडे़ व अन्य सामग्री की क्वालिटी को लेकर सवाल उठाये। आरोप लगाए कि अच्छी क्वालिटी की सामग्री नहीं दी गई है। इस संबध में एडीएम जीपी सिंह ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।