{"_id":"5f1db6a38ebc3e63e6072e36","slug":"manvadhikar-will-handel-the-case-of-sexual-harresment-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp573418262","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी के बदले यौन शोषण मामले की जांच करने आज आएगी राष्ट्रीय मानवाधिकार की टीम, डीएम ने गठित की छह सदस्यीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी के बदले यौन शोषण मामले की जांच करने आज आएगी राष्ट्रीय मानवाधिकार की टीम, डीएम ने गठित की छह सदस्यीय टीम
विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट) में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का दल सोमवार को भरतकूप क्षेत्र के पत्थर की खदानों में कार्यरत किशोरियों का मजदूरी के बदले यौन शोषण के मामले में आदिवासियों की बस्ती पहुंचकर पूछताछ करेगा।
भरतकूप क्षेत्र में खदानों व क्र शरों पर मजदूरी के लिए किशोरियों के यौन शोषण के मामले की जांच चल रही है। डीएम शेषमणि ने छह सदस्यीय मजिस्ट्रेटी जांच टीम गठित की है। इसकी जांच रिपोर्ट पूरी हो चुकी है। राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग के निर्देश पर उप्र की टीम जांच कर चुकी है।
हाईकोर्ट में भी जनहित याचिका के आधार पर जांच की जा रही है। इसके लिए जिला जज ने 27 जुलाई तक मामले से संबधित लोगों से सिविल कोर्ट में साक्ष्य देने या बयान दर्ज कराने के लिए कहा है। अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की तीन सदस्यीय टीम जांच कर रही है।