{"_id":"5b54c0e14f1c1b4f748b6486","slug":"manikpur-will-not-come-from-july-25-now-chitrakoot-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 जुलाई से मानिकपुर नहीं आएगी अब चित्रकूट एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 जुलाई से मानिकपुर नहीं आएगी अब चित्रकूट एक्सप्रेस

Updated Sun, 22 Jul 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। लखनऊ से जबलपुर अप-डाउन वाली चित्रकूट एक्सप्रेस 25 जुलाई से मानिकपुर नहीं आएगी। अब यह ट्रेन ओहन से बाई पास बांसा पहाड़ रेल मार्ग से चलेगी। पहले इस ट्रेन को 14 अक्टूबर तक मानिकपुर से चलाने की योजना थी लेकिन अब इसे तीन महीने पहले ही बाईपास चलाए जाने की रेलवे प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली। एनसीआर के जंक्शन मानिकपुर में यह ट्रेन न आने-जाने से आसपास के सैकड़ों गांव के लोगों को यूपी की राजधानी लखनऊ व मप्र के जबलपुर के लिए आस पास के अन्य स्टेशन जाना पड़ेगा।
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक कृष्ण कुमार राय ने बताया कि लखनऊ के लिए वर्तमान में 2 साप्ताहिक ट्रेनें बुधवार व शुक्रवार को हैं। मानिकपुर से यात्री बुंदेलखंड एक्सप्रेस से चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन जाकर उक्त ट्रेन से लखनऊ का सफर कर सकेंगे। वर्तमान में ओहन के पास बांसा रेल बाईपास मार्ग से कई एक्सप्रेस सुपरफास्ट ट्रेनें बेतवा, गरीब रथ, महाकौशल आदि चल रही है। ट्रेन डायवर्ट होने से कानपुर लखनऊ सफर करने वाले दैनिक यात्रियों की मुश्किल बढ़ेगी। भाजपा के पूर्व सदस्य प्रान्तीय परिषद घनश्याम दास गुप्ता ने बताया कि चित्रकूट एक्सप्रेस अपने स्थापना काल 1978 से ही मानिकपुर से दोपहर में लखनऊ चलती थी। जिस बाद में जबलपुर तक बढ़ा दिया गया। अब इसका समय रात्रि को कर दिया गया है। इस ट्रेन को बाया मानिकपुर न गुजराना क्षेत्रवासियों के लिए खासा नुकसान है।
अधिकारी नहीं यात्रियों को परेशानी
मानिकपुर। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे प्रशासन सारी ट्रेनों को बाईपास कर दे रहा है। यात्रियों को होने वाली असुविधा से अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता। व्यापारियों ने रेल मंत्री व आला अधिकारियों को चित्रकूट एक्प्रेस को पूर्व की भांति मानिकपुर से चलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
चौथी ट्रेन वाया मानिकपुर रद्द
मानिकपुर। इसके पूर्व भी उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों ने जंकशन से गुजरने वाली महाकौशल, बेतवा (चंबल) व गरीब रथ को रद्द किया जा चुका है। जिससे दिल्ली, हावड़ा व लखनऊ आने जाने वालों की परेशानी बढ़ गई थी अब चित्रकूट एक्सप्रेस का भी मानिकपुर की ओर से संचालन बंद हो रहा है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ने बताया कि रेल यात्रियों की सुविधा व समय बचत के लिए इसे लागू किया गया है।