फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mandakini Keep Clean

मंदाकिनी को रखें स्वच्छ

Tue, 29 Dec 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Tue, 29 Dec 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट द्वारा

विज्ञापन
संचालित श्री रावतपुरा सरकार कालेज आफ एजूकेशन एवं रवि शंकर कालेज आफ एजूकेशन के संयुक्त तत्वावधान में श्रृंगारवन से रामघाट तक मंदाकिनी स्वच्छता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली।

 रैली में लोगों को मंदाकिनी को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। संस्थान की निदेशिका अमिता सक्सेना ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


रैली के समापन पर छात्र-छात्राओं ने रामघाट पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को स्वच्छता संबंधित जानकारियां दी और नदी में साबुन का प्रयोग न करने की बात कही।


 इस दौरान मंदाकिनी की सफाई भी की गई। भरत मंदिर के महंत दिव्य जीवनदास महाराज ने रैली में आए प्रतिभागियों का स्वागत कर जलपान करवाया।

 कहा कि इस तरह तीर्थ क्षेत्र के युवा अगर लोगों को जागरूक करेंगे तो जल्द ही मंदाकिनी साफ दिखाई देगी। प्राचार्य विजय प्रकाश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को साकार बनाना हमारा कर्तव्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed