फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mandakini Jware immerse sought prosperity

मंदाकिनी में जवारे विसर्जित कर मांगी समृद्धि

Sat, 23 Jul 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sat, 23 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mandakini Jware immerse sought prosperity
जानकीकुंड क्षेत्र में सिर पर ज्वारे रखकर मंदिर जाती कन्याएं - फोटो : अमर उजाला

सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट में अषाढ़ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी से सावन कृष्ण पक्ष द्वितीया तक चलने वाला जया गौरी पार्वती व्रत संपन्न हो गया। इस पावन व्रत को 140 कन्याओं ने सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ किया। कन्याओं ने प्रारंभ के दिन जवारे बोकर भगवान शंकर और माता पार्वती का पूजन कर व्रत का शुभारंभ किया गया था। व्रत के अंतिम दिन रात्रि जागरण किया गया।

विज्ञापन


रात्रि जागरण में  सभी कन्याओं ने अपना-अपना समूह बनाकर सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म प्रस्तुत किए। नर्सिंग स्कूल की छात्राओं द्वारा गाया गया सत्यम शिवम सुन्दरम सामूहिक गान ने खूब तालियां बटोरीं। डा. बीके जैन, ऊषा जैन डा. रागिनी सूचक, डा. रश्मि मेहता, डा. एचके बखारिया, डोली बेन, बेबी बेन एवं हंसा बेन ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


इसके पूर्व शुक्रवार को दिन में जुलूस निकालकर गाजे बाजे के साथ जवारों का विसर्जन मां मंदाकिनी में किया गया। इसी व्रत को भगवान शंकर को पाने के लिए माता पार्वती ने बडे़ ही विधि-विधान से किया था। इसीलिए कन्याएं भी इस व्रत को पूरे विधिविधान से रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed