{"_id":"579268854f1c1b875fc4b865","slug":"mandakini-jware-immerse-sought-prosperity","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदाकिनी में जवारे विसर्जित कर मांगी समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदाकिनी में जवारे विसर्जित कर मांगी समृद्धि
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
जानकीकुंड क्षेत्र में सिर पर ज्वारे रखकर मंदिर जाती कन्याएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट में अषाढ़ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी से सावन कृष्ण पक्ष द्वितीया तक चलने वाला जया गौरी पार्वती व्रत संपन्न हो गया। इस पावन व्रत को 140 कन्याओं ने सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ किया। कन्याओं ने प्रारंभ के दिन जवारे बोकर भगवान शंकर और माता पार्वती का पूजन कर व्रत का शुभारंभ किया गया था। व्रत के अंतिम दिन रात्रि जागरण किया गया।
विज्ञापन
रात्रि जागरण में सभी कन्याओं ने अपना-अपना समूह बनाकर सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म प्रस्तुत किए। नर्सिंग स्कूल की छात्राओं द्वारा गाया गया सत्यम शिवम सुन्दरम सामूहिक गान ने खूब तालियां बटोरीं। डा. बीके जैन, ऊषा जैन डा. रागिनी सूचक, डा. रश्मि मेहता, डा. एचके बखारिया, डोली बेन, बेबी बेन एवं हंसा बेन ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
इसके पूर्व शुक्रवार को दिन में जुलूस निकालकर गाजे बाजे के साथ जवारों का विसर्जन मां मंदाकिनी में किया गया। इसी व्रत को भगवान शंकर को पाने के लिए माता पार्वती ने बडे़ ही विधि-विधान से किया था। इसीलिए कन्याएं भी इस व्रत को पूरे विधिविधान से रखती हैं।
विज्ञापन