फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mandakini half a meter above the danger mark.

Chitrakoot News: मंदाकिनी खतरे के निशान से आधा मीटर ऊपर

Fri, 25 Sep 2026 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 25 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Mandakini half a meter above the danger mark.
25 सीकेटीपी-21-घाट के ऊपर आरती स्थल तक पहुंचा मंदाकिनी का जलस्तर। संवाद
चित्रकूट। जिले में बृहस्पतिवार दोपहर से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार देर रात तक जारी रहा। 36 घंटे में 80 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इससे मंदाकिनी खतरे के निशान से आधा मीटर ऊपर पहुंच गई।
विज्ञापन

सतना जिले में तेज बारिश का असर मंदाकिनी नदी पर पड़ा है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से रामघाट की सभी सीढ़ियां डूब गई हैं। पहाड़ी इलाकों और मध्य प्रदेश क्षेत्र में 36 घंटे से हो रही लगातार बारिश से मंदाकिनी नदी फिर उफान पर आ गई है। शुक्रवार रात आठ बजे नदी का जलस्तर खतरे के निशान 126.500 मीटर पर पहुंच गया।
विज्ञापन

बारिश अभी भी जारी है जिससे जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। रामघाट सहित कई घाट जलमग्न हो गए हैं। नदी के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने शनिवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने सभी विभागों को सतर्क रहने और राहत-बचाव के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है।
राजस्व टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर जलभराव है। नदी किनारे रहने वाले लोगों, दुकानदारों और नाविकों की चिंता बढ़ गई है। नाविक रामलखन केवट ने बताया कि दो दिन पहले ही बाढ़ का पानी उतरा था, दुकानें फिर से लगाई थीं, अब फिर पानी बढ़ने से रोजी-रोटी पर संकट है।
दुकानदार सुनील ने बताया कि सामान हटाने में लगे हैं। पिछले 20 दिनों से बाढ़ की मार झेल रहे लोगों को फिर बाढ़ का डर सता रहा है। बांदकुई से लेकर निचले इलाकों तक लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी के किनारे न जाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। आपात स्थिति में कंट्रोल रूम से संपर्क करने को कहा गया है।
मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी के अनुसार शनिवार को भी तेज बारिश की संभावना है। जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
------------
मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा, एसडीआरएफ अलर्ट मोड पर
मंदाकिनी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) चंद्रशेखर की ओर से चित्रकूट में तैनात एसडीआरएफ के नोडल अधिकारी को तत्काल अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इसमें एसडीआरएफ नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी कर्वी से समन्वय स्थापित कर नदी के मौजूदा जलस्तर और स्थिति की जानकारी लें। टीम को किसी भी आकस्मिक या आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों के साथ पूरी तरह तैयार रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed