फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Management Committee for the safety of schools

स्कूलों की सुरक्षा को लेकर प्रबंधन कमेटी जागी

Tue, 12 Sep 2017 10:35 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 12 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Management Committee for the safety of schools
ryan school - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चित्रकूट।  हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम में स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में छात्रा की हत्या के बाद से जिले के स्कूलों की प्रबंधन टीम जाग गई है। स्कूल में लगे खराब पडे़ सीसी कैमरों को बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही स्कूल में चलने वाली बसों के चालक और परिचालक ों से कहा गया कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से दूरी बनाए रखें। किसी से दोस्ती करने की जरूरत नहीं है।

 गौरतलब है कि गुरुग्राम में स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा दो के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर का शव स्कूल में मिला था। यहां भी इस तरह की घटना न घट जाए इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। स्कूल के गेट के बाहर कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी गई है। स्कूलों में खराब हो चुके सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराया जा रहा है। स्कूल की बसों में चलने वाले कर्मचारियों को सख्त लहजे में कहा गया कि छात्र-छात्राओं से दूरी बनाए रखें और नियमों का पालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


पंाच किसी दूर पढ़ते छात्र-छात्राएं  
चित्रकूट। चार से पंाच किमी दूर स्थित स्कूलों में अभिभावक अपने स्कूलों को भेजते हैं। जब से यह घटना हुई है उनको भी अपने बच्चे की चिंता सताने लगी है। अभिभावक राजेश तिवारी, रोहित गुप्ता, संतोष गुप्ता, उमेश सिंह, ममता मिश्रा, पूनम दीक्षित आदि ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में हुई घटना के बाद से चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा मे कोताही न बरतें
चित्रकूट। बीएसए आंनद शर्मा ने बताया कि उन्होंने स्कूलों के प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा में कोताही न बरती जाए। जिसके खिलाफ शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed