फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Man should not be fanatic, he should be different

मनुष्य को कट्टर नहीं, हटकर होना चाहिए

Thu, 03 Jun 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Man should not be fanatic, he should be different
चित्रकूट। श्रीराम कथा में संत मोरारी बापू ने कहा कि कई जन्मों तक भी यदि प्रेम का संचार न हो तो भगवान नहीं प्राप्त होते हैं। प्रेम प्रकट हो जाने पर भगवान एक ही जन्म में मिल जाते हैं। उन्होंने कहा कि भरत चरित्र अगम और अनूप है, क्योंकि भरत के चरित्र में चारों आश्रमों के लोग अपने-अपने दर्शन करते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दीनदयाल शोध संस्थान के आरोग्यधाम परिसर में चल रही ऑनलाइन श्रीराम कथा में संत मोरारी बापू ने रामजन्म की कथा का वर्णन किया। कहा कि रामकथा सूर्य की किरण के समान है। भरत चरित्र के सप्तशील, सत्यशील, धर्मशील, कर्मशील, कुलशील, रूपशील, धैर्यशील, विनम्रशील को प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन मे अनुकरण करना चाहिए, वही वास्तविक भक्ति है। ईश्वर को सदैव अपना मन अर्पण करना चाहिए, जिससे जीवन मे सार्थकता आती है।
विज्ञापन

रामकथा विश्वास का ग्रंथ है, क्योंकि यह विश्वनाथ का ग्रंथ है। रामकथा मर्यादा की कथा है इसलिए शंकर जी ने पार्वती जी का नाम नही लिया बल्कि उन्हें गिरिराज कुमारी से संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यथा समय यथा शक्ति और यथा मति मनुष्य को श्री हरि नाम का सुमिरन करना चाहिए, क्योंकि इस नश्वर शरीर और नश्वर संसार में इस भवसागर से वही पार लगा सकता है। भरत का चरित्र इतना विशाल है कि उसमें आप कितना भी डुबो, आपकी चोंच अर्थात आत्मा कभी तृप्त नही हो सकती, सदैव उसके सुनने और जानने की इच्छा प्रबल बनी रहेगी ।

मोरारी बापू ने कहा राम तो आज भी आपके घर में आ सकते है, परंतु राम को लाने के लिए आपको दशरथ और कौशल्या के गुणों को अपने अंदर समाहित करना पडेगा। जगत कल्याण के लिए सदैव प्रभु का अवतार होता है और प्रभु नाम का संकीर्तन ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। रामकथा के आयोजक मंडल के सदस्य वाराणसी के समाजसेवी किशन जालान, सूर्यकांत जालान, करुणेश खेमका, सतुआ बाबा, अखिलेश खेमका कथा की व्यवस्थाओं को मूर्त रूप दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed