{"_id":"6298fc260a210c1b725b2059","slug":"make-women-aware-by-making-a-micro-plan-chitrakoot-news-knp700289233","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रो प्लान बनाकर महिलाओं को करें जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइक्रो प्लान बनाकर महिलाओं को करें जागरूक
विज्ञापन
फोटो-11 व 11 आर- मिशन शक्ति कार्यक्रम की कार्ययोजना की जानकारी लेते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला। संव?
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने मिशन शक्ति नारी सुरक्षा के फेज 4.0 के अंतर्गत हक की बात को ज्यादा प्रभावी बनाने पर जोर दिया है। कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर उन्होंने इस टीम के संचालकों व सदस्यों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता के कार्यक्रम होने चाहिए।
जिलाधिकारी से कच्ची छावनी की सुंदरिया, शशि देवी शत्रुघ्नपुरी आदि महिलाओं ने पेंशन, आवास, शौचालय न मिलने की समस्या रखी। इस पर डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा को निर्देश दिए कि महिलाओं की जो समस्याएं हैं उनका आवेदन पत्र प्राप्त कर संबंधित विभागों से निस्तारण कराएं। जिला प्रोबेशन अधिकारी से कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान में युवक मंगल दल, ग्राम प्रधान, स्वयंसेवी संस्थाओं आदि का भी सहयोग लें। इंटर कॉलेजों में भी जन जागरूकता के कार्यक्रम हो।
डिग्री कॉलेज बेड़ी पुलिया में छात्राओं को स्कूटी व कार चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसको भी महिला सशक्तीकरण के बिंदु में जोड़ें। बैठक में महिला कल्याण अधिकारी प्रिया माथुर, मीनू सिंह, बाल कल्याण समिति की सदस्य उर्मिला देवी, वन स्टॉप सेंटर संचालक आदि मौजूद रहे।