फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   make unity against traders exploitation

व्यापारियों के उत्पीड़न पर एकजुट हों

Sat, 18 Jul 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Sat, 18 Jul 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
make unity against traders exploitation

राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन की बैठक शनिवार को हुई। इसमें नौ अगस्त को लखनऊ में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के व्यापारी सम्मेलन पर चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री शानू गुप्ता ने कहा कि सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सम्मेलन रविंद्रालय सभागार चारबाग लखनऊ में होगा। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव होंगे। विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया, दिल्ली विधानसभा के सभापति रामनिवास गोयल भी मौजूद रहेंगे। शानू ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाना व्यापारी समाज के बिना असंभव है। मंझोले और लघु उद्योग में लगभग एक करोड़ 75 लाख व्यापारी लगे हैं। इनका उत्पीड़न और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
विज्ञापन


मूल रूप से ऑनलाइन ट्रेडिंग और अन्य बिंदुओं को लेकर यह व्यापारी सम्मेलन हो रहा है। मौके पर तय किया गया कि सम्मेलन में पहाड़ी ब्लाक से दो सौ व्यापारी जाएंगे। बैठक में शेषू जायसवाल, हरिगोपाल केशरवानी, नारायण दास गुप्ता, अवधेश केशरवानी, राकेश मोदनवाल, सुनील जायसवाल, ललित जायसवाल, आनंद, उज्ज्वल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामप्रकाश चौरसिया बने अध्यक्ष
मौके पर ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव भी किया गया। पहाड़ी ब्लाक के रामप्रकाश चौरसिया को अध्यक्ष, गनेशी लाल मोदनवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कौशल किशोर पाटकर, संतोष कुमार साहू को उपाध्यक्ष, रामनरायन साहू को महामंत्री, रमेश कुमार भुर्जी, जुगुल किशोर, गुलाब चंद्र, राजू चौरसिया, रामनरेश और दिनेश को सचिव, रमेश मोदनवाल, राजेश मोदनवाल, संतोष गुप्ता, सुरेश गुप्ता को मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed