फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Make Boundariwal in every school

चित्रकूटः हर स्कूल में बनवाएं बाउंड्रीवाल

Thu, 26 Nov 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Make Boundariwal in every school
चित्रकूट। नीति आयोग के बिंदुओं के संबंध में बृहस्पतिवार को डीएम शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक हुई। डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देशों के तहत जिन बिंदुओं में कमी है उनमें तेजी लाई जाए, जिससे जनपद की रैंकिंग अच्छी रहे।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में बाउंड्रीवाल नहीं हैं, वहां तत्काल बाउंड्रीवाल की व्यवस्था करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि मॉडर्न आंगनबाड़ी केंद्र व विद्यालयों पर शत प्रतिशत विद्युत कनेक्शन लगवाएं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल में जो कार्य नीति आयोग के बिंदु पर होना है उसका प्रस्ताव बनाकर दें। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को एलईडी के संबंध में प्रस्ताव भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एएसडीएम राजबहादुर, सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमकार राणा, जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे, ईओ नरेंद्र मोहन मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार व अग्रणी जिला प्रबंधक इलाहाबाद बैंक आरके सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed