{"_id":"d471be2c36befa3cbeaaf63e042035d7","slug":"make-adjustment-with-environment-and-stay-away-from-cancer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकृति से सामंजस्य बनाएं, कैंसर दूर भगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकृति से सामंजस्य बनाएं, कैंसर दूर भगाएं
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
Updated Mon, 16 Mar 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में वैज्ञानिक कौशल के सुधार एवं विस्तार पर चल रही दो दिवसीय कार्यशाला का रविवार को समापन हो गया। इसमें चार तकनीकी सत्रों में विचार-विमर्श किया गया। डा. एसके भटनागर ने कहा कि प्रकृति से सामंजस्य बनाकर कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से बचाव संभव है।
विज्ञापन
कार्यशाला में डा. नीरज वर्मा ने पौधों में होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। बताया कि पौधों को बायो सेल की तरह उपयोग किया जा रहा है। विश्वविद्यालयों के शोध छात्रों अलका कटियार, एसके त्यागी, अक्षयवत भट्ट, राहुल मिश्रा, नीतामनि व नवीन कुमार आदि ने शोधपत्र पढ़े। प्रो. यूसी श्रीवास्तव ने नवोदित शोध छात्रों को पत्रिकाओं के चयन, उनके मूल्यांकन और महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रो. राजाराम यादव ने नैनो टेक्नोलॉजी एवं एलईडी के महत्व को ग्रामीण विकास से जोड़ा। डॉ. उमेश शुक्ला ने कौशल को परिभाषित किया। डा. विजय प्रताप सिंह ने आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा और उनकी उपयोगिता पर जोर दिया। डा. पीके पटेरिया ने वर्कशॉप और स्किल डेवलपमेंट पर चर्चा की। अध्यक्षता डॉ पीके पटेरिया ने की। डा. स्वर्णलता शर्मा ने धर्म एवं विज्ञान को परस्पर पूरक बताया। कृषि संकाय के अधिष्ठाता डा. अरूप दास गुप्ता ने संगोष्ठी और कार्यशाला के अंतर को स्पष्ट किया। डा. एसके चतुर्वेदी ने कौशल प्रसार के विषय में बताया।
विज्ञापन
जीव विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एसएन मिश्रा ने जैव विविधता के संरक्षण और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सतत ग्रामीण विकास के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण आवश्यक है। कार्यशाला का संचालन डा. वंदना पाठक ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डा. अजय कुमार ने किया।