फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mahua won the Super Challenge Cup by defeating Audha

Chitrakoot News: औदहा को हरा महुआ ने जीता सुपर चैलेंज कप

Sun, 19 Jan 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Mahua won the Super Challenge Cup by defeating Audha
हुआ टीम के कप्तान को विजेता कप प्रदान करते जिपं अध्यक्ष व अन्य।  - फोटो : संवाद
पहाड़ी (चित्रकूट)। ब्लाक क्षेत्र के अरछा बरेठी गांव में चल रहे अंतर्जनपदीय सुपर चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में महुआ की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए औदहा को हरा दिया। इस प्रकार महुआ ने सुपर चैलेंज कप पर कब्जा कर लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष,नगर पालिका अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक बांदा चित्रकूट के चेयरमैन व पहाड़ी ब्लाक प्रमुख ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

सुपर चैलेंज कप बरेठी का फाइनल मैच महुवा गांव और औदहा टीम के बीच खेला गया। जिसमें औदहा टीम के कैप्टन रोहित यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 16 ओवर मे 6 विकेट खोकर 117 रन बनाए। जिसमे दिनेश सिंह 32, राहुल ने 28, सैफ ने 16 और हीरू 16, रनो का योगदान दिया। वही गेंदबाजी में महुवा गांव के गेंदबाज आशुतोष ने 3 विकेट, शिवप्रकाश ने 1 विकेट, सुंदरम सिंह ने 1 विकेट, गुड्डू ने 1 विकेट, लिए, वही लक्ष्य का पीछा करते हुए महुआ गांव टीम ने 2 गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया। मयंक तिवारी ने 32 रन, लाला सिंह ने 25 रन, सुंदरम सिंह ने 33 रनो का योगदान दिया। वही गेंदबाजी में औदहा टीम के गेंदबाजों में राहुल ने 3 विकेट, रोहित यादव 3 विकेट, लिए मैच के हीरो रहे राहुल सिंह जिन्होंने शानदार 28 रन बनाए और, 3 विकेट लिए।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि खेल हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। खेलकूद से शरीर हष्ट-पुष्ट होता है । नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में जनहित के काम कर रही हैं । जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे आने का आवाहन किया।ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए गांव-गांव में खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। टूर्नामेंट के सहयोगी सभासद शंकर यादव ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 46 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed