{"_id":"5862b1744f1c1bec14eeccf5","slug":"mahoba-advanced-to-the-semifinals-after-defeating-the-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद को हराकर महोबा सेमीफाइनल में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद को हराकर महोबा सेमीफाइनल में
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में क्वार्टर फाइनल मैच में कट करता बल्लेबाज।
- फोटो : amarujala
अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट कापहला क्वार्टर फाइनल मैच बेहद रोमांचक हुआ। इलाहाबाद व महोबा के बीच हुए मैच का फैसला अंतिम ओवर मेें हुआ और एक गेंद शेष रहते महोबा ने चार विकेट से मैच जीतकर सेेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
मुख्यालय के स्टेडियम में इलाहाबाद ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिद्धार्थ सिंह के शानदार 62 रन की बदौलत निर्धारित 25 ओवर में 167 रन बनाए। महोबा की ओर से राहुल व अनमोल को दो-दो विकेट लिए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी महोबा की शुरूआत धीमी रही।
विज्ञापन
पहले 11 ओवरों में तीन विकेट खोकर सिर्फ 71 रन बने तो एक बार लगा कि इलाहाबाद का शिकंजा कसता जा रहा है लेकिन धीरे-धीरे दिव्यांशु के शानदार 71 रनों की बदौलत मैच रोमांचक हो गया। अंतिम दो ओवरों में महोबा को जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी। तब लविश 20 व साहिल 25 रनों की बदौलत टीम ने अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर जीत के लिए एक रन लेकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
इलाहाबाद की ओर से विजय ने तीन विकेट लिए। बुधवार को नागौद मप्र का मुकाबला क्षेत्रीय एकादश से होगा। इस दौरान अतुल प्रताप सिंह, अर्पित अग्रवाल, राकेश मिश्रा, आलोक यादव, रामचंद्र, आनंद, ऋषि यादव व शमशुद्दीन आदि मौजूद रहे।