फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mafia fleeing Yamuna Ghat on mining team information

खनन टीम की सूचना पर यमुना घाट से भागे माफिया

Tue, 07 Nov 2017 10:44 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 07 Nov 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Mafia fleeing Yamuna Ghat on mining team information
अवैध बालू खनन की जांच करने पहुंचे एसडीएम व जिला खनिज अधिकारी। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। यमुना नदी से लगातार अवैध बालू ढुलान व खनन की सूचना पर मंगलवार को मऊ एसडीएम व जिला खनिज अधिकारी ने पूरी टीम के साथ छापेमारी की। इसकी पहले से ही जानकारी होने के कारण खनन माफिया मैदान छोड़कर भाग गए। मौके पर अधिकारियों ने मुआयना किया। अधिकारियों ने एक बार फिर पुराना राग अलापते हुए कहा कि खनन व ढुलान कौश्ंाबी जनपद की सीमा में हो रहा है जिसका इस क्षेत्र से कोई लेना देना नहीं है। इस क्षेत्र के कुछ नाविक जरूर अपनी रोजी रोटी के लिए उस क्षेत्र में जाकर बालू ढुलान करते हैं। जिन्हें समझाया गया है कि यदि इस क्षेत्र में बालू लदी नाव पाई गई तो जेल भेजा जाएगा।

 मंगलवार को मऊ एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी और जिला खनिज अधिकारी मिथलेश पांडेय के साथ थाने की फोर्स बरियारी व बराह कोटरा गांव  के यमुना नदी घाट किनारे पहुंची। लगभग एक घंटे तक पूरी टीम वहां मौजूद रही और इस दौरान कई नावें दिखीं लेकिन सभी खाली रहीं। इतना जरूर रहा कि नदी के उस पार कौशांबी जिले की सीमा पर कई नाव से बालू ढुलान दिख रहा था। इस दौरान अधिकारियों ने छापेमारी कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


अवैध डंप बालू सीज
चित्रकूट। अवैध बालू डंप की सूचना पर मऊ पुलिस टीम ने सोमवार की रात को यमुना घाट बराह कोटरा पर छापेमारी की। थानाध्यक्ष उपेेंद्र सिंह ने बताया कि मौके से दो ट्राली अवैध डंप बालू सीज की गई है। यह बालू बराह कोटरा निवासी सुशील मिश्रा पुत्र पवन कुमार की बताई गई है। जिसके खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed