फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Made objectionable video by luring in love trap, then recovered Rs 1.5 lakh

Chitrakoot News: प्रेमजाल में फांसकर बनाया अश्लील वीडियो फिर वसूले डेढ़ लाख

Mon, 04 Mar 2024 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Made objectionable video by luring in love trap, then recovered Rs 1.5 lakh
बांदा। हाईस्कूल की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने उससे डेढ़ लाख रुपये वसूल लिए। छात्रा घर से जेवर चुराती पकड़ी गई तब परिजनों को प्रकरण की जानकारी हो सकी। पिता की तहरीर पर आरोपी मां-बेटे पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 10वीं की 16 वर्षीय छात्रा के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शहर के खाईंपार मोहल्ला निवासी सुनीता देवी की पुत्री उसकी बेटी की सहेली है। इससे उसकी बेटी का उनके घर में आना-जाना है। सुनीता के पुत्र कृष्ण कुमार ने उसकी बेटी को प्रेमजाल में फांसकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उसके बाद सुनीता व उसके पुत्र ने उसकी बेटी को ब्लैक मेल करना शुरू कर दिया। रुपये न मिलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हैं। उसकी बेटी ने वीडियो वायरल होने के डर से घर में चोरी करके जेवरात बेचकर आरोपियों को डेढ़ लाख रुपये दिए। एक दिन उसकी बेटी को मां ने घर में चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया। डांट डपटकर पूछा तो उसने पूरी बात बताई। तहरीर के आधार पर आरोपी मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed