फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lord Jagannath Swami's Rath Yatra came out, devotees had darshan

भगवान जगन्नाथ स्वामी की निकली रथयात्रा, भक्तों ने किया दर्शन

Wed, 14 Jul 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath Swami's Rath Yatra came out, devotees had darshan
चित्रकूट। भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा की शुरूआत हो गई। शहर के तरौंहा स्थित अखाड़ा परिसर में रथयात्रा निकाली गई। जहां भक्तों ने दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। परंपरानुसार रथ को खींचा। वही बरगढ़ कस्बे में भी रथयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा उनके पवित्र धाम तरौंहा स्थित अखाड़ा परिसर से रीति रिवाजों के अनुसार निकाली गई। भगवान जगनाथ के जयघोषों से परिसर गुंजायन हो गया। भगवान की मनमोहक छवि की एक झलक पाने को भक्तों में होड़ मची रही। रथ के आगे तुरही, शंख, व घड़ियाल के सुर ने भक्तों को सराबोर कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल लगा रहा।
विज्ञापन

बरगढ़ संवाद के अनुसार- कस्बे के प्राचीन पाटा पार मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। जो कस्बे के प्रमुख स्थानों से पाटा पार मंदिर वापस पहुंची। जहां भक्तों ने दर्शन किया। पाटापार मंदिर से धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार शाही रथ में भगवान जगन्नाथ की मूर्ति रखकर रथयात्रा निकाली गई। इस महोत्सव को देखने के लिए भक्त अपने अपने घरों से निकलकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किया। श्रद्धाभाव के साथ आरती उतारी। इस मौके पर बरगढ़ प्रधान शैलेश शुक्ला, श्याम नारायण शुक्ला, संतोष पांडेय, रंजीत,राजू केशरवानी, पंकज द्विवेदी, आशीष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed