फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Looted Rs 3.5 lakh by putting chilli powder in the eyes of two businessmen

Chitrakoot News: दो व्यापारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 3.5 लाख रुपये लूटे

Sat, 25 May 2024 10:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Looted Rs 3.5 lakh by putting chilli powder in the eyes of two businessmen
मानिकपुर(चित्रकूट)। बाइक से खरीदारी करने जा रहे दो व्यापारियों की आंखों में मिर्च डालकर चार बदमाशों ने साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे एसपी ने घटना की जानकारी ली। थाना पुलिस के साथ सर्विलांस व एसओजी टीम को लूट का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मानिकपुर कस्बे आर्यनगर निवासी गुटखा व्यापारी हंसराज केसरवानी शनिवार की सुबह बाइक से अपने साथ पड़ोसी गुटखा व्यापारी दिलीप केसरवानी के साथ मप्र क्षेत्र के बिरसिंहपुर (सतना) से गुटखा खरीदने जा रहे थे। व्यापारियों के अनुसार जैसे ही वह थाना क्षेत्र के कल्याणपुर जंगल पहुंचे तो दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाश आए और उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रोक लिया। चारों ने चाकू निकालकर जेब में रखी नगदी निकालने को कहा। विरोध करने पर मारापीटा और उनके मोबाइल छीन लिये। दिलीप ने मोबाइल से फोन लगाने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने दोनों व्यापारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लगभग साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए और बाइक से जंगल की ओर भाग गए। सूचना पर एसपी अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी रीता सिंह, सर्विलांस प्रभारी एमपी त्रिपाठी, फोरेंसिंक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि तीन टीम गठित कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। व्यापारियों की हालत ठीक है उनका इलाज कर घर भेजा गया है। थाने में चार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed