फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lohia Gram met the incomplete development

लोहिया ग्राम में अधूरे मिले विकास कार्य

Tue, 05 Apr 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Tue, 05 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Lohia Gram met the incomplete development
सीवरेज प्लांट के पास अधिकारियों को निर्देश देते मंडलायुक्त एल. वेंकटेश्वर लू। - फोटो : अमर उजाला

जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए मंडलायुक्त एल. वेंकटेश्वर लू को लोहिया ग्राम लौढिहा खुर्द में विकास कार्य अधूरे मिले। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और काम में तेजी लाने को कहा। किसान परिवारों के साथ चौपाल लगाई।

विज्ञापन


ग्रामीणों की शिकायत पर सचिव लीलधर को हटाने के निर्देश जिलाधिकारी मोनिका रोनी को दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि मुख्यालय के समीप होने के बावजूद इस लोहिया ग्राम में तमाम विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। जिससे स्पष्ट है कि अधिकारी यहां का दौरा नहीं करते।
विज्ञापन


समाजवादी पेंशन और सूखा राहत सामग्री वितरण में कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। कम बारिश से किसान परिवार हलाकान हैं। सबसे पहले सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया जाए। बारिश होने के पहले वृक्षारोपण भी हो। अधिकारी खराब हैंडपंपों को समय-समय पर रिबोर कराएं। सड़के बनवाई जाएं और सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे पहले मंडलायुक्त एल. वेंकटेश्वर लू ने जिलाधिकारी मोनिका रानी के साथ लगभग 8 करोड़ की लागत से बने सीवरेज प्लांट सीतापुर का निरीक्षण किया। 31 दिसंबर 2015 को शुरू हुए इस प्लांट को नियमित रूप से व्यवस्थित रखने के निर्देश देकर कहा कि मंदाकिनी में गंदा पानी नहीं जाना चाहिए।

जनसामान्य को होने वाली जलापूर्ति में क्लोरोक्वीन और ब्लीचिंग पाउडर का नियमित प्रयोग करें। जिले में पेयजल समस्या का समाधान गंभीरता से होना जरूरी है। चिल्लीमल पंप कैनाल और चिल्ली राकस कैनाल पूर्ण तरीके से चालू न होने पर अधिकारियों से पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि अभी पुरानी मशीनों से आपूर्ति हो रही है। जिससे कभी मशीनें खराब भी हो जाती हैं। स्टाफ भी कम होने से कई बार समस्या होती है। मंडलायुक्त ने आउटसोर्सिंग से काम कराने के निर्देश दिए।


  इसके बाद मंडलायुक्त ने गढ़ीवा में निर्माणाधीन जिला कमांडेट कार्यालय का निरीक्षण किया। अवशेष कार्य जल्द पूरा कराने को कहा। बूढ़ासेमरवार से राजापुर की ओर निर्माणाधीन सड़क की जांच की। एक स्थान पर सड़क खुदवाकर मानक और गुणवत्ता की जांचकर नमूना जमा कराया। सिंचाई निर्माण खंड कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां सफाई रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ एमए हसन, एडीएम महेश शर्मा, उपनिदेशक सूचना एसएन त्रिपाठी और डीडीओ अजितेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed