{"_id":"5ed542548ebc3e90984dc02f","slug":"lock-down-chitrakutt-news-knp5632384177","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज, बांदा आदि रूटों पर यात्रियों को लेकर गईं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज, बांदा आदि रूटों पर यात्रियों को लेकर गईं बसें
विज्ञापन
फोटो-1- मुख्यालय के बस स्टैंड से रोड़वेज बस पर चढ़ते प्रयागराज के लिए रवाना होने को यात्री
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/मानिकपुर। सोमवार से जिले में रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया गया। 21 बसें विभिन्न रूटों पर यात्रियों को लेकर गईं। यह बसें प्रयागराज, बांदा, मानिकपुर व राजापुर के लिए बसें चलीं। इससे यात्रियों में खुशी देखी गई। हलांकि पहले दिन यात्रियों की संख्या काफी कम रही। यात्रियों के लिए सेनेटाइज व हाथ धोने की व्यवस्था बस स्टैंड व बसों में की गई थी लेकिन बसों में चढ़ते यात्रियों के हाथ सैनिटाइज नहीं किए गए।
चित्रकूट से प्रयागराज के लिए 11, बांदा के लिए सात बसें गईं। मानिकपुर को 2 व राजापुर के लिए एक बस गई। सैनिटाइजेशन का सामान डिपो कार्यालय के अंदर ही सीमित रहा। बसों में चढ़ते समय न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ और न ही किसी यात्री का हाथ धुलवाया गया। बसों के अंदर यात्री दूर-दूर बैठे थे।
चित्रकूट। बस में बैठे यात्री ममता त्रिपाठी, नीलू त्रिपाठी, अनीता मिश्रा, आशा गुप्ता, रेखा गुप्ता, करूणा शंकर, महेश लाल आदि ने बताया कि बसों के चलने से बड़ी राहत मिली है। लॉकडाउन के कारण अपने रिश्तेदारों के घर भी नहीं जा पा रहे थे। साथ ही कई जरूरी काम रुके थे। बस स्टैंड के ट्रैफिक इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि पहला दिन होने के कारण बहुत कम सवारियां मिली।
विज्ञापन
सोमवार को महानगरी एक्सप्रेस मानिकपुर स्टेशन पर रात में पहुंची। स्टेशन प्रबंधक अचल पांडेय, जीआरपी प्रभारी सुनील सिंह ने दिन में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। स्टेशन परिसर में वायरस संक्रमण से बचने के उपाय किए गए हैं। यात्रियों को एनांस कर सावधान रहने को कहा गया है। इसके बाद भी रात को जब ट्रेन पहुंची तो प्लेटफार्म पर उतरे यात्री सीधे अपने आवास की ओर रवाना हो गए।

फोटो-2- मुख्यालय के बस स्टैंड से प्रयागराज जाने को रोड़वेज बस पर सवार यात्री- फोटो : CHITRAKUTT