फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Life imprisonment to five in contractor's murder

Chitrakoot News: ठेकेदार की हत्या में पांच को आजीवन कारावास

Thu, 21 Dec 2023 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to five in contractor's murder
चित्रकूट। ठेकेदारी के काम में ट्रैक्टर लगाने के विवाद में ठेकेदार की हत्या के मामले में न्यायालय ने पांच को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक पर 21-21 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इस मामले का फैसला 23 माह में आया है।
विज्ञापन

बुधवार को अभियोजन अधिकारी शशिकांत यादव ने बताया कि 2 जनवरी 2022 को सपहा गांव के किशोर उर्फ रामकिशोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि ठेकेदार रामराज वर्मा (35) गांव में ही काम करा रहे थे। लौढि़या खुर्द निवासी विनय व छिपनी के विजय बहादुर नशे में धुत होकर आए और ठेकेदारी के काम में अपना ट्रैक्टर लगाने के लिए कहा। रामराज ने इन्कार कर दिया। इस पर दोनों ने रामराज की जेसीबी, ट्रैक्टर में आग लगाने की धमकी दी। रामराज ने उनसे नशे में होने की वजह से बाद में बात करने को कहा। इसके बाद रात लगभग नौ बजे दोनों गांव के ही अजीत पटेल, सुधीर पटेल, अरुण तिवारी आदि उनके घर पहुंचे। वहां इन लोगों ने जमकर उपद्रव किया। जेसीबी, जीप आदि वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और जबरन घर में घुस गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने लाठी-डंडों से सभी को जमकर पीटा। रामराज की पिटाई कर मरणासन्न कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात में पड़ोस में रहने वाली महिला मजदूर पूजा व सीमा को भी गंभीर चोटें आईं। पूजा का हाथ टूट गया। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। साथ ही न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश दीप नारायण तिवारी ने दोषी अजीत पटेल, सुधीर पटेल, अरुण तिवारी, विनय सिंह व विजय बहादुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed