फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Laying the foundation stone of secondary school projects worth Rs. 28 crores

Chitrakoot News: माध्यमिक स्कूलों की 28 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

Mon, 04 Mar 2024 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Laying the foundation stone of secondary school projects worth Rs. 28 crores
बांदा। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में अलंकार योजना के तहत माध्यमिक स्कूलों में स्वीकृत परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उधर, कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह जिले के 37 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 28.38 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने बताया कि परियोजनाओं में शहर के राजकीय इंटर काॅलेज का नव निर्माण व माध्यमिक स्कूलों में स्वच्छ पाइप पेयजल की सुविधा, बालक-बालिकाओं के लिए पृथक-पृथक शौचालय संबंधी कार्य शामिल है। इनका निर्माण कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद कराएंगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जीआईसी बांदा का निर्माण ब्रिटिश शासन काल में हुआ था। जो पूरी तरह जर्जर हो गया है। इसका निर्माण जरूरी था। नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, बड़ोखर खुर्द ब्लाॅक प्रमुख स्वर्ण सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मटौंध सुधीर सिंह, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, जागृति वर्मा आदि मौजूद रहे। डीआईओएस ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed