{"_id":"5042c712ff6ea4b6a5a70b9b7a34c903","slug":"lawyers-will-be-on-strke-till-23-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
Updated Mon, 16 Mar 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अधिवक्ता संघ भवन में जनरल हाउस की मीटिंग हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने की। संयुक्त सचिव अनुराग द्विवेदी ने बताया कि बैठक में तय किया गया है कि प्रशासन द्वारा मांगें न माने जाने के विरोध में अब अधिवक्ता 23 मार्च तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। क्रमिक अनशन भी चलता रहेगा।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के रवैये से अधिवक्ताओं और वादकारियों में असंतोष है। मांगों के न मानने तक हड़ताल जारी रहेगी। आम सभा में संतोष मिश्रा, सुशील मिश्रा, अमित यादव, लखनलाल चौधरी, उर्मिला, विनीत पयासी, केशव चंद्र द्विवेदी, भीमसेन मिश्रा आदि ने विचार रखे। क्रमिक अनशन में निर्भयराम, सुनील कुमार, दीपक तिवारी, मनोज त्रिपाठी, यतेंद्र बहादुर खरे शामिल रहे।
विज्ञापन