{"_id":"5ffb331e8ebc3e340557c40e","slug":"lathis-on-two-sides-due-to-old-enmity-20-injured-chitrakutt-news-knp6051550128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चलीं लाठियां, 20 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चलीं लाठियां, 20 घायल
विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के तीरमऊ गांव में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में आधे घंटे तक जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दोनों पक्ष से 20 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
तीरमऊ गांव निवासी मनीष त्रिपाठी रविवार को खेत पर थे, तभी अन्ना गोवंश को लेकर उनकी गांव के ही सूर्यबली त्रिपाठी से कहासुनी होने लगी और विवाद बढ़ गया। इसी दौरान र्सू्यबली की ओर से लगभग 10 लोगों ने मनीष के पक्ष के दो लोगों को लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया।
इस पर मनीष की ओर से भी सात लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें 20 लोग घायल हो गए। सूचना पाकर टीम के साथ मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक रवि सिंह ने मामला शांत कराया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सूर्यबली ने विनीत, महेश, बृजेश, अभिषेक, अमन, अनुराग व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं मनीष कुमार ने सूर्यबली, वीर, गब्बर, मुकेश, प्रेम, ज्ञानवेदी, छोटेलाल व तन्नू सहित दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की पहले से ही रंजिश थी। दिसंबर माह में दोनों पक्षों के 22 लोगों को पाबंद भी कराया गया था। रविवार को दोनों पक्ष अन्ना गोवंश को लेकर भिड़ गए थे। दोनों ओर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गौरतलब है कि लगभग तीन वर्ष पूर्व इसी गांव में इन्हीं परिवार के सदस्यों के बीच वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था। जिसमें कई लोग घायल हुए थे। रविवार को हुई घटना के पीछे इसी पुरानी रंजिश को जोडकर बताया गया है।