फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   lathicharge due to encroachment

अतिक्रमण के विरोध पर चटकीं लाठियां

Sun, 15 May 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट Updated Sun, 15 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
lathicharge due to encroachment
अतिक्रमण हटाने के नाम पर पुलिस की पिटाई से व्यापार मंडल का फूटा गुस्सा - फोटो : amar ujala buerau
अतिक्रमण हटाने के नाम पर पुलिस प्रशासन ने व्यापारियों पर जमकर लाठियां चटकाईं। साथ ही पुलिसकर्मियों  ने दुकानों की सामग्री फेंक दी। इससे नाराज व्यापारियों ने एसपी से मुलाकात की। एसपी ने जब घटना की जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन



  शहर के बस स्टैंड से लेकर पुरानी बाजार की ओर सड़क के दोनों ओर दुकानों के आगे अतिक्रमण हटाने के लिए सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम निकली। रविवार को चले अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर पुलिस टीम की व्यापारियों से नोंकझोंक होने लगी। पहले मिथिला भोजनालय के पास पुलिस कर्मियों ने दुकानदार की कुर्सी मेज फेंक दी। विरोध किया तो दुकानदार को पुलिस वाहन में बैठा लिया।
विज्ञापन



इसके बाद पवन गेस्ट हाउस के पास लोहे और बाक्स की दुकान के मालिकों  पर लाठियां चटकाई। दुकानदार रवि कुमार और शशी ने आरोप लगाया कि सीओ ने खुद लाठियां चटकाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

      आक्रोशित दुकानदारों ने पुलिस का विरोध किया और एकजुट हो गए। पुलिस तीन व्यापारियों को कोतवाली ले आई।

जानकारी होते ही व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल महामंत्री ओम केशरवानी और युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस कार्यवाही का विरोध कर नारेबाजी शुरू की। उनका कहना था कि अतिक्रमण हटाने का मतलब लोगों को सताना नहीं।

बस स्टैंड के  पास एकत्र आक्रोशित व्यापारियों को कोतवाल रनवीर सिंह समझाने पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से तत्काल तीनों को छोड़ने और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही लेकिन व्यापारियों की नाराजगी बढ़ती गई।


गंभीर हालात देखकर एसपी केके चौधरी ने सभी व्यापारियों को कैंप कार्यालय बुलाकर घटना की जानकारी ली। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने घटना की निंदा की। 


बिना शर्त सभी को छोड़ने और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। एसपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराएंगे। सीओ ने लाठीचार्ज कर गलती तो की है। अतिक्रमण हटाने का मतलब व्यापारियों को पीटना नहीं है। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed