फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Last rites of the three brothers performed.

Chitrakoot News: तीनों भाइयों का किया अंतिम संस्कार

Sun, 11 Oct 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Last rites of the three brothers performed.
मानिकपुर। थाना क्षेत्र के हेला बांध से निकली नहर की सुरंग में फंस कर चचेरे-फुफेर भाइयों का रविवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। ननिहाल आए युवक का उसके गांव में अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन

हेला बगदरी निवासी राजपाल कोल (18), चचेरा भाई महेंद्र कोल (35) और चुरेह कशेरुआ निवासी फुफेरा भाई रामकेश (40) के साथ शनिवार सुबह मछली पकड़ने गए थे। तीनों हेला बांध की नहर की टनल में मछली पकड़ने घुस गए। टनल में पानी कम था, लेकिन अंदर फिसलन और अंधेरे में तीनों फंस गए। एक घंटे बाद महेंद्र का भाई सुर्विजय बांध पहुंचा, वहां न मिलने पर टनल में झांक कर देखा तो तीनों अंदर पड़े दिखे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किसी तरह महेंद्र को बाहर निकाला था, लेकिन दो को नहीं निकाल सके थे। सूचना पर जेई मनोज कुमार पहुंचे और नहर चालू कराकर फाटक खोलवा कर दोनों के शव बाहर निकाले गए थे। शनिवार शाम को पोस्टमार्टम हुआ था। इस कारण अंतिम संस्कार नहीं हो पाया था। रविवार को रामकेश का उसके गांव चुरेह कशेरुआ व महेंद्र व राजपाल का अंतिम संस्कार हेला में हुआ। इस दौरान सभी की आंखों में आंसू बह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed