फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lady's body found on railway track edge

रेल पटरी किनारे मिला महिला का शव

Thu, 26 Jul 2018 11:20 PM IST
रेल पटरी किनारे मिला महिला का शव
रेल पटरी किनारे मिला महिला का शव Updated Thu, 26 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
Lady's body found on railway track edge
रेल पटरी किनारे पत्नी का शव मिलने के बाद रोता पति व मौजूद आसपास के लोग। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। रेलवे पटरी के किनारे नग्न अवस्था में शहर के भैरोपागा निवासी सहोदरा देवी (28) का शव मिला। उसके सिर के पास कनपटी के नीचे गहरी चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है लेकिन पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया है क्योंकि रात में ही उसका घर में पति से विवाद हुआ था इसके बाद वह घर से चली आई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही जानकारी हो सकेगी।
  गुरुवार की दोपहर भैरोपागा रेलवे डाट पुल के ऊपर मुख्यालय रेलवे स्टेशन की ओर वाली रेल पटरी किनारे स्थानीय शिवमूरत निषाद की पत्नी सहोदरा का शव मिला। बकरी चराने वाले की सूचना पर वहां पुलिस पहुंची। अपर एसपी बलवंत चौधरी, सीओ विजयेंद्र द्विवेदी व कोतवाल अनिल सिंह ने जांच पड़ताल शुरू की। रेल पटरी के पास महिला के सिर के कुछ बाल मिले हैं। उसका शव झाड़ियों में मिला। उसके शरीर पर सिर्फ ब्लाउज थी। इसके अलावा शरीर पर कोई वस्त्र नहीं था। कुछ दूरी पर मृतका के कपड़े मिले हैं।
विज्ञापन

   मृतका के पति ने बताया कि उसका बुधवार की रात घरेलू बातों को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। उसके तीन पुत्र एक पुत्री है। गुरुवार की सुबह जब नींद खुली तो पत्नी घर पर नहीं थी। कई जगह पूछताछ कर खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहंी लगा था। पत्नी की हत्या किए जाने की संभावना है। सीओ ने बताया कि फिलहाल घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या लगती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed