फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lack of facilities at PM SHRI College, Bargarh

Chitrakoot News: पीएमश्री कॉलेज बरगढ़ में सुविधाओं का अभाव

Fri, 30 Oct 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 30 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Lack of facilities at PM SHRI College, Bargarh
मऊ(चित्रकूट)। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज बरगढ़ में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। इसको लेकर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक प्रकाश चंद्र केशरवानी ने डीएम पुलकित गर्ग को पत्र देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि विद्यालय में करीब 1500 विद्यार्थी हैं, लेकिन भवन की क्षमता के सापेक्ष छात्र संख्या अधिक है। विज्ञान वर्ग में शिक्षकों की कमी है। चार साल से टिंकरिंग लैब और मल्टीपरपज हॉल का निर्माण अधूरा है। विज्ञान प्रयोगशाला का सामान दो साल से भवन के अभाव में बेकार पड़ा है।
विज्ञापन

इसके अलावा पानी की टंकी और कनेक्शन नहीं होने से पेयजल संकट है। शौचालय अधूरे हैं और खेल मैदान के लिए स्टेडियम भी नहीं है। विद्यालय परिसर में बने शिक्षक आवास जर्जर हैं, जबकि 650 रुपये प्रतिमाह मेंटेनेंस चार्ज काटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था ठीक नहीं होने और बाउंड्रीवाल की कमी का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता ने हरदी कलां स्थित राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों के अनुपात में अधिक शिक्षकों की तैनाती बताते हुए कुछ शिक्षकों को बरगढ़ स्थानांतरित करने की मांग की है। उन्होंने डीएम से विद्यालय की सभी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed