फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   labours are suffering

मजदूर वर्ग झेल रहा परेश्ाानी

Fri, 01 May 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट Updated Fri, 01 May 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
labours are suffering
मई दिवस पर शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम और गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इसमें मजदूरों की दशा पर चिंता जताई गई।
विज्ञापन


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सहसचिव अमित यादव की अगुवाई में पार्टी कार्यालय से तहसील तक जुलूस निकाला गया। बाद में यहां हुई सभा में अमित ने कहा कि मजदूर वर्ग बेसहारा है, जिसके प्रति शासन और प्रशासन उपेक्षा का दृष्टिकोण अपनाए हैं। बाल श्रमिक तहसील, कलेक्ट्रेट और अन्य कार्यालयों के सामने ही दुकानों में काम करते नजर आ जाते हैं पर किसी को इसकी चिंता नहीं है।

 बाल श्रम कानून बनाने मात्र से ही बाल मजदूरी नहीं मिटेगी, इसके लिए सभी की जवाबदेही जरूरी है। संजय सिंह राणा, सत्यहरन, बुद्धराज, कमलेश, शीतल प्रसाद आदि ने विचार रखे। बाद में एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने सर्वोदय सेवा आश्रम में विचार संगोष्ठी की। इसमें अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमित शुक्ला ने मई दिवस के बारे में बताया।
विज्ञापन


अभिमन्यु सिंह ने कहा कि खदानों और बाजारों में काम कर रहे बच्चों के अभिभावकों को जागरूक कर बालश्रम पर अंकुश लगाया जा सकता है। सुनील पांडे ने आरोप लगाया कि श्रम विभाग पंजीकरण के नाम पर मनमाना शुल्क वसूलता है। रश्मि कपूर ने कहा कि बालश्रम रूपी दीमक देश के भविष्य को खोखला कर रही है। शीलेश कुमार, हरीओम, विशेष त्रिपाठी, सतेंद्र शुक्ला, श्याम सुंदर कुशवाहा, तीरथ प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें संतोषी लाल शुक्ल ने कहा कि मजदूरों का श्रम विभाग में पंजीकरण कराकर उनको सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने की कोशिश की जाएगी। संतोष भारद्वाज, राजकुमार ओझा, श्यामबाबू त्रिपाठी, मंटू गुप्ता, दीपक तिवारी, कुशल पांडे, राजीव अवस्थी, प्रेमचंद्र शिवहरे, नवाब, अनूप मिश्रा, सुनील कुमार पांडे आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बिहारी शरण मिश्र ने की।

उधर मार्क्सवादी पार्टी की जिला इकाई ने जिला सचिव देवीदयाल यादव की अगुवाई में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों का साथ देकर श्रमिक विरोधी नीतियां बना रही है। इसमें रुद्र प्रसाद मिश्र, गौरेंद्र गुप्ता, उमाकांत मिश्रा, राजाराम, बुद्धराज यादव, बाबूलाल, तीरथ प्रसाद, मु.  अली, शांती आदि रहे। वहीं भारतीय मजदूर ग्रामीण सेवा संस्थान ने सभा की। इसमें राममिलन निषाद, मनोज सिंह, प्रभा देवी, सावित्री सोनी, आदि मौजूद रहे। कहा गया कि अगर किसानों और मजदूरों की सुनवाई नहीं की गई तो संस्थान पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगा।

विद्युत कर्मियों ने निकाला जुलूस
मई दिवस पर उप्र बिजली कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने उप खंड कार्यालय धुस के मैदान से ट्रैफिक चौराहे, बस स्टैंड, पटेल तिराहे, जिला पंचायत कार्यालय होकर जुलूस निकाला। बाद में धुस मैदान में आम सभा की गई। इसमें अध्यक्षता करते हुए खंडीय मंत्री रामलाल पाल ने कहा कि जिले में आंदोलनों में मजदूरों की भागीदारी तय करने के लिए यह आयोजन किया गया है।


इस दिन हमें यह लेखाजोखा करना चाहिए कि मजदूरों ने क्या खोया और क्या पाया। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि कृषि और उद्योगों से जुड़े मजदूरों की संख्या करोड़ों में है पर भ्रष्टाचार की वजह से ये परेशान हैं। मौके पर गरीब खां, रामआसरे, चंद्रभान पांडे, मेराज खां, शिवसागर सिंह, सुशील चंद्र जोशी, बृजेश श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, अवधेश सिंह, कमल कुमार प्रजापति, चंद्रभान साहू, रामप्रताप, हरीनारायण, अश्वनी त्रिपाठी, जुनैद खां, हनीफ सौदागर आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed