फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Laborer's body found, suspected of murder

मजदूर का शव मिला, हत्या की आशंका

Thu, 28 Apr 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Laborer's body found, suspected of murder
फोटो-4- घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मऊ(चित्रकूट)। थानाक्षेत्र के मैदाना गांव के मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने इसे हत्या बताया है। पुलिस अभी तक मिले साक्ष्यों के आधार पर इसे आत्महत्या मान रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मजदूर की मौत की सही वजह का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

मैदाना गांव निवासी मुन्नू लाल का बेटा अशोक निषाद (28) मजदूरी करता था। अशोक का शव उसके कमरे में फंदे में लटका मिला। घटना के वक्त परिजन पड़ोस के गांव में एक शादी समारोह में गए थे। एक लड़का घर में था। गुरुवार की सुबह पत्नी व बेटे के साथ शादी से घर लौटी, तो पति के कमरे की सिटकनी आगे से बंद मिली। उसका दूसरा बेटा अलग कमरे में सो रहा था। कमरा खोलकर वह अंदर गई तो पति का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। बड़े भाई राजेश ने बताया कि उसके साढ़ू के यहां शादी थी। पत्नी मनीषा देवी व बच्चे 26 अप्रैल को चले गए थे। एक लड़का घर में था।
विज्ञापन

आशंका जताई कि भाई की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। कमरे का पीछे का दरवाजा खुला था। आगे का दरवाजा बंद था। आरोप लगाया कि बुधवार की रात बिरादरी के कुछ लोगों ने अशोक को अपने घर बुलाया। वहां शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर लाकर फंदे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो सके। थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed