फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Laborer dies, suspected to be due to cold

Chitrakoot News: मजदूर की मौत, ठंड लगने का अंदेशा

Thu, 01 Jan 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies, suspected to be due to cold
चित्रकूट। शहर के शोभासिंह का पुरवा निवासी एक मजदूर की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि ठंड लगने से उसकी तबीयत ज्यादा खराब हुई थी।
विज्ञापन

शेाभासिंह का पुरवा निवासी सुशील कुमार ने बताया कि उसके पिता जगदीश प्रसाद (48) मजदूरी करते थे। बुधवार को खांसी जुकाम के बाद काम पर नहीं गए। इसी बीच ठंड लगने से उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। आनन फानन उन्हें लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। वहां से बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी हीरामनी व दो पुत्रों एक पुत्री का रो रोकर बुरा हाल रहा। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार करने केलिए लेकर घर आ गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed