फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Laborer commits suicide by hanging due to domestic dispute

Chitrakoot News: घरेलू कलह में मजदूर ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 09 Sep 2023 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 09 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Laborer commits suicide by hanging due to domestic dispute
पहाड़ी (चित्रकूट)। घरेलू कलह में मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सरधुआ थाना क्षेत्र के अरछा बरेठी निवासी विजय कुमार (29) ने शुक्रवार की शाम को पत्नी आशा देवी से झगड़ा किया और इसके बाद रात्रि को कमरा बंदकर रस्सी से फंदे पर झूल गया। सुबह जब पत्नी ने देखा तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन

आनन-फानन इसकी जानकारी अन्य परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई उज्जैन सिंह ने बताया कि वह चार भाईयों में सबसे बड़ा था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी शादी 22 फरवरी 23 को बांदा के अतर्रा थाने के अधरोरी गांव में हुई थी। शुक्रवार की शाम को पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपेंंद्र सिंह ने बताया कि घरेलू कलह के चलते यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed