फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   kishori per kiya hamla

तेंदू पत्ता तोड़ रही किशोरी पर तेंदुए ने किया हमला

Sun, 23 May 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
kishori per kiya hamla
चित्रकूट/खोही। जिले की सीमा से सटे मझगवां वन रेंज में तेंदू का पत्ता तोड़ रहे मजदूरों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जान बचाकर भाग रही किशोरी को पंजा मारकर घायल कर दिया। अन्य मजदूरों ने तेंदुए को खदेड़क र किशोरी की जान बचाई। उसे मझगवां अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नयागांव थाना क्षेत्र से सटे कैलाशपुर वन क्षेत्र मझगवां मप्र के जंगल में कई मजदूर तेंदू के पत्ता का तुड़ान कर रहे थे। रविवार की सुबह लगभग 11 बजे पटनी गांव के डांडिन गांव के पास अचानक जंगल के रास्ते से एक तेंदुआ आ गया। तेंदुए ने मजदूरों पर हमला कर दिया। तभी मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान तेंदुए ने शांति मवासी (16) को पंजा मारकर घायल कर दिया। कुल्हाड़ी व लाठियां लेकर दौड़े मजदूरों को देख तेंदुआ भाग निकला। जिससे किशोरी की जान बच गई। गंभीर हालत में किशोरी का नयागांव में प्राथमिक इलाज कराने के बाद उसे मझगवां के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed