फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   kisaanon ko svaavalambee bana rahee teeesapee pariyojana

किसानों को स्वावलंबी बना रही टीएसपी परियोजना

Fri, 10 Jul 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
kisaanon ko svaavalambee bana rahee teeesapee pariyojana
मानिकपुर(चित्रकूट)। मानिकपुर ब्लॉक के गोपीपुर करौहा गांव में दीनदयाल शोध संस्थान के तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां की ट्राइबल सब प्लान (टीएसपी) परियोजना कारगर साबित हो रही है। इसके तहत स्थानीय संसाधनों से आदिवासी किसानों को स्वावलंबी बनाया जा रहा है। अब इस परियोजना का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की टीएसपी (ट्राइबल सब प्लान) परियोजना आदिवासी बहुल गांवों की तस्वीर बदल रही है। तकरीबन हर घर में लोग स्वरोजगार में जुटे हैं। यह परियोजना तीन सालों से चल रही है। हर किसान को बीज भंडारण सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कुछ किसानों को दुग्ध उत्पादन इकाई के तहत 12 भैंस, आटा चक्की, डीजल इंजन मुहैया कराए गए। चेकडैम आदि संसाधनों का इंतजाम भी किया गया। दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने इन योजनाओं को विस्तार देने के लिए कहा है। उन्होंने गोपीपुर में सभी गतिविधियों का मुआयना किया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रमणि त्रिपाठी, डॉक्टर कमला शंकर शुक्ला, विजय गौतम परियोजना में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed