फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   kisaanon kee samasyaon ko lekar bhaakiyoo ne kiya pradarshan

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन

Tue, 11 Aug 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
kisaanon kee samasyaon ko lekar bhaakiyoo ne kiya pradarshan
मऊ में ज्ञापन देते भाकियू के पदाधिकारी। - फोटो : CHITRAKUTT
मऊ/रामनगर(चित्रकूट)। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट ) ने सोमवार को किसानों की समस्याओं को लेकर चार ब्लाक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ज्ञापन भी सौंपा गया। ब्लाक पहाड़ी, मानिकपुर, मऊ और रामनगर में खंड विकास अधिकारियों का घेराव किया गया। इस दौरान भाकियू नेताओं ने कहा कि अन्ना मवेशियों की समस्या विकट हो गई है। किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इससे यह परेशान हैं।
विज्ञापन

ब्लाक अध्यक्ष पहाड़ी राजकिशोर सिंह ने कहा कि अफसर किसानों की समस्याओं के निराकरण को तवज्जो नहीं दे रहे हैं। ब्लाक अध्यक्ष रामनगर विनय कुमार तिवारी ने कहा कि किसानों ने महंगे दामों पर खरीद कर बीज बोये हैं। खाद, पानी पर पैसा खर्च किया। अन्ना मवेशी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ब्लाक अध्यक्ष मऊ नरेश तिवारी बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी गोशालाओं की सूची उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। अगर एक हफ्ते में निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लाक अध्यक्ष मानिकपुर विनोद कुमार सिंह ने कहा किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। इस दौरान जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय, उदयनारायण सिंह, शिवदयाल सिंह , नीलकंठ द्विवेदी , वीरेंद्र सिंह , रामलखन सिंह , तीरथ प्रसाद सिंह , संतोष ,राजकुमार, शत्रुघ्न सिंह, आनंद , श्रीकेशन , ब्रजलाल , जसवंत सिंह , बच्चा बाबा , जयनारायण सिंह , योगेंद्र सिंह जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed