फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Keshari in high jump and Pahari winner in Kabaddi

Chitrakoot News: ऊंची कूद में केशरी व कबड्डी में पहाड़ी विजेता

Mon, 09 Dec 2024 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Keshari in high jump and Pahari winner in Kabaddi
चित्रकूट। ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। ऊंचीकूद में केशरी व कबड्डी में पड़ाड़ी की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी शैलेश उपाध्याय ने 100 मीटर बालिका सीनियर वर्ग रेस को हरी झंडी दिखाकर किया। 100 एवं 200 मीटर दौड़ में गुड़िया प्रथम, 400 मीटर में बबली, 1500 मीटर में लवली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूडो में साधना ने बाजी मारी। गोलाफेंक व डिस्कस में हेमा देवी प्रथम आई। कबड्डी में चित्रकूट ने मऊ को पछाड़ा।
बालक वर्ग में 100 मीटर में आशीष कुमार, 200 मीटर व 400 मीटर में शिवाकांत, गोला व डिस्कस में पुंडरीश, लंबी कूद में आशीष कुमार प्रथम आए। ऊंची कूद में केशरी ने अपना जलवा दिखाया। बैडमिंटन में अर्श खान, अदिति सिंह विजेता रही। कबड्डी में पहाड़ी और वॉलीबॉल में सीतापुर विजेता रही। कुश्ती में वेद प्रकाश पांडेय, दिलीप कुमार, सुशील सिंह अपने भार वर्ग में विजेता रहे।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता का समापन वॉलीबॉल संघ के सचिव तुषारकांत शास्त्री व प्रवक्ता पॉलिटेक्निक मऊ शुभम श्रीवास्तव ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर किया। निर्णायकों में अवधेश सिंह जिला खेल सचिव, अमृत लाल क्रीड़ा प्रभारी, श्रीकेशन, श्याम सुंदर यादव, विनोद सिंह, चंद्रभान, देवशरण, अनिल, शैलेंद्र सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पहाड़ी उदयभान, अखंड प्रताप, स्टेडियम कोच अंगद सिंह, सिद्धार्थ निगम, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed