{"_id":"5f81ecea8ebc3e9bc3696149","slug":"keep-sympathy-with-mental-patients-chitrakutt-news-knp587711233","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : मानसिक रोगियों से रखें सहानुभूति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : मानसिक रोगियों से रखें सहानुभूति
विज्ञापन
गोष्ठी में बोलते सीएमएस डा. आरके गुप्ता
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शनिवार को जिला अस्पताल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज अरुण कुमार यादव ने मनो रोगियों के अधिकार व न्यायिक प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
मानसिक स्वास्थ्य के नोडल अधिकारी व अपर सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद ने कहा कि सभी मानसिक रोगियों के प्रति सहानुभूति रखना चाहिए। कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सभी का जागरूक होना जरूरी है।
सीएमएस डॉ. आर के गुप्ता ने बच्चों के मनोरोग के लक्षण और उसके उपचार के बारे में जानकारी दी। जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. नरेंद्र पटेल ने कहा कि नींद न आना, घबराहट व तनाव, किसी काम में मन न लगना, मन में आत्महत्या के विचार आना, बुद्धि का कम विकास होना, नशा करना व बेहोशी के दौरे आना इत्यादि मानसिक रोग के लक्षण हो सकते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमराज सिंह, डॉ. पीडी चौधरी, डॉ. एच सी अग्रवाल, डॉ. मोहित गुप्ता व सोशल वर्कर संजय कुमार मौजूद रहे।