{"_id":"62fd3d91f63d1507024118c1","slug":"karuna-and-sushil-ran-the-fastest-in-the-half-marathon-chitrakoot-news-knp7132553151","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफ मैराथन में करूणा व सुशील ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाफ मैराथन में करूणा व सुशील ने बाजी मारी
विज्ञापन
चित्रकूट। श्रीजी स्कूल से पुलिस लाइन स्थित आरआई कार्यालय तक ढाई किमी की पुलिस मैराथन का अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इसमें 32 महिला पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया।
मैराथन में महिला सिपाही करुणा मिश्रा प्रथम, साक्षी सिंह द्वितीय, आकांक्षा दीक्षित तृतीय, आरती द्विवेदी चतुर्थ व मोनिका को पांचवां स्थान मिला। विजेताओं को प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह ने पुरस्कृत किया।
पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिस परिवार के बच्चों की 2.5 किमी की मैराथन कराई गई। इसमें सुशील सिंह प्रथम, अमन श्रीवास द्वितीय, मनोज कुमार तृतीय, अर्पित राज चतुर्थ व आदर्श यादव पांचवें स्थान पर रहे। वहीं, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, सीडीओ अमित आसेरी, सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने वृद्धाश्रम पहुंचकर फल और मिठाई वितरित किया।
विज्ञापन
वृद्धजनों ने देशभक्ति गीत भी सुनाया। यहां जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, वृद्ध आश्रम संचालक के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।