{"_id":"57015a904f1c1b5a25c8125d","slug":"junction-inquiry-counter-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन के पूछताछ काउंटर में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन के पूछताछ काउंटर में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
काउंटर में जलता कंप्यूटर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन के पूछताछ काउंटर में रविवार दोपहर कंप्यूटर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटे देख रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों में हड़कंप मच गया और लगभग एक घंटे तक अफरा-तफरी मची रही। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही रेलवे कर्मचारियों, जीआरपी व आरपीएफ ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। काउंटर में टिकी बिक्री के रखे करीब चार लाख रुपये तो बच गए लेकिन आग से लाखों की संपत्ति राख हो गई।
जंक्शन के प्रवेश द्वार के पास बने एक ही कमरे में पूछताछ, बुकिंग और रिजर्वेशन काउंटर स्थित हैं। जहां दोपहर करीब साढ़े बारह बजे यात्रियों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान पूछताछ काउंटर में रखे सीपीयू में शार्ट सर्किट से आग लग गई।
थोड़ी ही देर में आग की लपटें बढ़ गई और तीनों काउंटर को अपनी चपेट में ले लिया। कर्मचारी प्रशांत कुमार, अब्बास अली और राजेश कुमार शोर मचाते हुए बाहर निकले। आग की लपेट देख यात्रियों में भी हड़कंप मच गया। पूरा प्लेटफार्म खाली हो गया। सूचना के बावजूद दमकल कर्मी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
आग बढ़ती देख रेलवे कर्मचारी पप्पू मालवीय, आरपीएफ जवान संतोष कुमार व जीआरपी ने हिम्मत दिखाते हुए सीज फायर सिलेंडर और पानी की मदद से आग बुझाना शुरू किया। धुआं से पूरा प्लेटफार्म और प्रवेश द्वार ढक गया। काउंटर में सिर्फ आग की लपटें दिख रहीं थीं।
आधे घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद दमकल कर्मी पहुंचे। पूछताछ काउंटर की मशीनें जलकर राख हो गईं। जबकि बुकिंग और रिजर्वेशन की मशीनों पर आंशिक प्रभाव पड़ा।
सबसे हैरत की बात यह रही कि बुकिंग और रिजर्वेशन काउंटर में रखी चार लाख से अधिक की नगदी पूरी तरह सुरक्षित रही। स्टेशन मास्टर जवाहर लाल ने बताया कि शार्ट सर्किट से ही आग लगी थी। जिसमें लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है। आग से कोई भी हताहत नहीं हुआ है। कोच इंडिकेशन, कंप्यूटर और कुछ अन्य यंत्र खराब होने से लगभग एक सप्ताह तक रेल संचालन में आंशिक प्रभाव पड़ेगा। तत्काल बुकिंग व रिजर्वेशन काउंटर यथावत संचालित होंगे। हादसे की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है।