फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Journalist killed in bike collision

Chitrakoot News: बाइकों की भिड़ंत में पत्रकार की मौत

Sat, 11 Apr 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 11 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Journalist killed in bike collision
फोटो 10सीकेटीपी 30 पत्रकार बृजेश ओझा, फाइल फोटो। - फोटो : बाइक में आग लगने से झुलसा योगेश कुमार।
चित्रकूट। भौरी-ऐचवारा मार्ग पर शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार अमर उजाला के समाचार पत्र वितरक व पत्रकार ब्रजेश ओझा (59) की मौत हो गई।
विज्ञापन

भौरी निवासी ब्रजेश ओझा शुक्रवार दोपहर करीब 1:40 बजे बिना हेलमेट के बाइक से गजटा गांव पत्नी को स्कूल से लेने जा रहे थे। वहां के विद्यालय में उनकी पत्नी निर्मला देवी बतौर शिक्षामित्र तैनात हैं। धोबिन पुरवा के पास सामने से आई तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सिर में गंभीर चोट आई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार रैपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी आदर्श व रवि करन घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने ब्रजेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं आदर्श को प्रयागराज रेफर कर दिया। रैपुरा थानाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने बताया कि हादसे में घायलों को जिला अस्पताल भेजा था, जहां ब्रजेश को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक ब्रजेश का छोटा भाई आशीष प्रयागराज में पीसीएस अधिकारी था। झूंसी में कार हादसे में उसकी कुछ समय पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed