फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Jhansi Vigilance Foundation asked for documents from the department

Chitrakoot News: झांसी सतर्कता अधिष्ठान ने विभाग से मांगे दस्तावेज

Fri, 12 Apr 2024 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jhansi Vigilance Foundation asked for documents from the department
चित्रकूट। 18 लाख के गबन में तत्कालीन डीएम, सीडीओ, पीडी समेत नौ अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। एनजीओ का पंजीयन निरस्त होने के बावजूद अध्यक्ष ने अधिकारियों को प्रभाव में लेकर तीन कार्यों का ठेका ले लिया। इतना ही नहीं बिना कार्य कराए भुगतान भी करा लिया। शिकायत पर झांसी सतर्कता अधिष्ठान ने जांच शुरू की तो मामले का खुलासा हुआ। जांच टीम ने चित्रकूट से संबंधित विभाग से कामों की सूची व विवरण मांगा है।
विज्ञापन


फैजाबाद की स्वयंसेवी संस्था पर्यावरण एवं ग्राम्य विकास अभियंत्रण सेवा संस्थान का पंजीयन 16 अक्तूबर 2001 को निरस्त हो गया था। इसके अध्यक्ष टिकैतनगर बाराबंकी निवासी देवनारायण तिवारी ने सन 2004 मेंं चित्रकूट जिले में कुछ परिचितों और क्षेत्रीय अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से ठिकाना बनाया। अध्यक्ष ने धीरे-धीरे डीएम और सीडीओ तक पहुंच बना ली।
विज्ञापन

इसके बाद जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग के माध्यम से खेल शुरू हुआ। संस्था के माध्यम से 7 जनवरी 2003 से 20 मार्च 2004 तक सांसद निधि से 1,02400 रुपये निकाले गए। इसके अलावा अन्य कामों के लिए संपूर्ण रोजगार योजना से 14,57000 रुपये और आईआरडीपी अवस्थापना मद से 3,38000 रुपये निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतर्कता अधिष्ठान झांसी के जांच अधिकारी अतुल कुमार के अनुसार इन कामों का आवंटन और भुगतान कागजों में हो गया। जमीन पर ये काम नहीं मिले। तत्कालीन डीएम से लेकर सीडीओ व अन्य नौ अधिकारियों और कर्मचारियों ने संस्था के पंजीयन अथवा कार्य स्थल पर हुए कामों को जानने का प्रयास नहीं किया। इसका 18,97000 रुपये भुगतान हुआ। जांच हुई तो शिकायत सही मिली। इस पर तत्कालीन डीएम ओमसिंह देशवाल, सीडीओ भूपेंद्र त्रिपाठी, पीडी प्रेमचंद्र द्विवेदी, संस्था के अध्यक्ष समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट की गई है। इस मामले में झांसी में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सतर्कता अधिष्ठान टीम ने जांच शुरु कर दी है। चित्रकूट के संबंधित विभाग से सभी कामों का विवरण व भुगतान की सभी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed